Advertisement

Habeeb Tanveer - Kartoos (akanki) Class 10th Hindi स्पर्श भाग 2 CBSE Solution

Class 10th Hindi स्पर्श भाग 2 CBSE Solution
Maukhik
  1. कर्नल कालिंज का खेमा जंगल में क्यों लगा हुआ था? निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो…
  2. वज़ीर अली से सिपाही क्यों तंग आ चुके थे? निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में…
  3. कर्नल ने सवार पर नज़र रखने के लिए क्यों कहा? निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों…
  4. सवार ने यह क्यों कहा कि वज़ीर अली की गिरफ्तारी बहुत मुश्किल है? निम्नलिखित प्रश्नों के…
Likhit
  1. वज़ीर अली के अफ़साने सुनकर कर्नल को रॉबिनहुड की याद क्यों आ जाती थी? निम्नलिखित प्रश्नों…
  2. सआदत अली कौन था? उसने वज़ीर अली की पैदाइश को अपनी मौत क्यों समझा? निम्नलिखित प्रश्नों के…
  3. सआदत अली को अवध के तख्त पर बिठाने के पीछे कर्नल का क्या मकसद था? निम्नलिखित प्रश्नों के…
  4. कंपनी के वकील का कत्ल करने के बाद वज़ीर अली ने अपनी हिफाज़त कैसे की? निम्नलिखित प्रश्नों…
  5. सवार के जाने के बाद कर्नल क्यों हक्का-बक्का रह गया? निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30…
  6. लेफ्टीनेंट को ऐसा क्यों लगा कि कंपनी के खिलाफ सारे हिंदुस्तान में एक लहर दौड़ गई है?…
  7. वजीर अली ने कंपनी के वकील का कत्ल क्यों किया? निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों…
  8. सवार ने कर्नल से कारतूस कैसे हासिल किए? निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में)…
  9. वज़ीर अली एक जाँबाज़ सिपाही था, कैसे? स्पष्ट कीजिए। निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60…
  10. मुट्ठीभर आदमी और ये दमखम। निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए-…
  11. गर्द तो ऐसे उड़ रही है जैसे की पूरा एक काफिला चला आ रहा हो मगर मुझे तो एक ही सवार नज़र आता…
Bhasha Adhyayan
  1. निम्नलिखित शब्दों का एक-एक पर्याय लिखिए- खिलाफ, पाक, उम्मीद, हासिल, कामयाब, वज़ीफा, नफरत,…
  2. निम्नलिखित मुहावरों का अपने वाकयों में प्रयोग कीजिए- आँखों में धूल झोंकना, कूट-कूटकर भरना,…
  3. कारक वाक्य में संज्ञा या सर्वनाम का क्रिया के साथ संबंध बताता है। निम्नलिखित वाक्यों में…
  4. क्रिया का लिंग और वचन सामान्यतः कर्ता और कर्म के लिंग और वचन के अनुसार निर्धारित होता है।…
  5. निम्नलिखित वाक्यों में उचित विराम-चिह्न लगाइए (क) कर्नल ने कहा सिपाहियो इस पर नज़र रखो ये…

Maukhik
Question 1.

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए-

कर्नल कालिंज का खेमा जंगल में क्यों लगा हुआ था?


Answer:

कर्नल को संदेह था कि वजीर अली जंगल में ही कहीं छिपा होगा और इसी कारण से कर्नल कालिंज का खेमा जंगल में वजीर अली पर नजर रखने और उसे गिरफ्तार करने के लिए लगा हुआ था।



Question 2.

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए-

वज़ीर अली से सिपाही क्यों तंग आ चुके थे?


Answer:

वजीर अली हमेशा सिपाहियों की आँखों में धूल झोंकने में कामयाब हो जाता था और सिपाही उसे पकड़ने में लगातार असफल रहने के वावजूद जंगल में रहते-रहते परेशान हो चुके थे। इसलिए उससे सिपाही तंग आ चुके थे।



Question 3.

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए-

कर्नल ने सवार पर नज़र रखने के लिए क्यों कहा?


Answer:

कर्नल को यह आशंका थी कि संभव है सवार वजीर अली को दूत अथवा जानकार हो सकता था और इसकी मदद से वजीर अली को पकड़ा जा सकता था और इसी आशंका से कर्नल ने सवार पर नजर रखने के लिए कहा|



Question 4.

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए-

सवार ने यह क्यों कहा कि वज़ीर अली की गिरफ्तारी बहुत मुश्किल है?


Answer:

सवार ने कहा कि वजीर अली एक जाँबाज सिपाही है, इसलिए उसे पकड़ना बहुत मुश्किल है। सवार ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि वह स्वयं ही वजीर अली था लेकिन अभी तक खेमे में कोई भी उसे पहचान नहीं पाया था|




Likhit
Question 1.

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-

वज़ीर अली के अफ़साने सुनकर कर्नल को रॉबिनहुड की याद क्यों आ जाती थी?


Answer:

रॉबिनहुड एक साहसी वीर था, वह किसी को कहीं भी चकमा देने में माहिर था, उसी प्रकार वज़ीर अली भी साहसी, हिम्मती व वीर व्यक्ति था । वजीर अली के दिल में अंग्रेजों के लिए बहुत नफरत थी। वह अवध से अंग्रेजों को उखाड़ फेंकने में लगभग कामयाब हो ही गया था। इसलिए उसकी बहादुरी, वीरता एवं निडरता के अफसाने सुनकर कर्नल को रॉबिनहुड की याद आ जाती थी।



Question 2.

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-

सआदत अली कौन था? उसने वज़ीर अली की पैदाइश को अपनी मौत क्यों समझा?


Answer:

सआदत अली आसिफउद्दौला का भाई था और वज़ीर अली का चाचा था लेकिन कहीं न कहीं वह अपने भाई का दुश्मन भी था। आसिफउद्दौला का कोई वारिस नहीं था और अगर ऐसा ही चलता रहता तो सआदत अली गद्दी पर बैठ सकता था। लेकिन वजीर अली के जन्म लेने से उसकी इस उम्मीद पर पानी फिर गया था। इसलिए वजीर अली की पैदाइश को वह अपनी मौत समझ रहा था।



Question 3.

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-

सआदत अली को अवध के तख्त पर बिठाने के पीछे कर्नल का क्या मकसद था?


Answer:

सआदत अली को अवध के तख़्त पर बिठाने के पीछे अंग्रेजों का मूल उद्देश्य अवध की सत्ता पर कब्ज़ा करना था| सआदत अली ऐशोआराम पसंद व्यक्ति था और साथ ही सआदत अली अंग्रेज़ों का मित्र था। सआदत अली आराम से अंग्रेजों के हाथ की कठपुतली बन गया था। वह एक तय वजीफे के बदले में अपनी जायदाद अंग्रेजों को सौंप चुका था। इसलिए कर्नल ने उसे अवध के तख्त पर बिठाया था।



Question 4.

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-

कंपनी के वकील का कत्ल करने के बाद वज़ीर अली ने अपनी हिफाज़त कैसे की?


Answer:

कंपनी के वकील का कत्ल करने के बाद वजीर अली आजमगढ़ की तरफ भागा। वहाँ आजमगढ़ के शासकों ने उसे घाघरा तक भागने में मदद की। फिर वह पास के जंगलों में छुप गया। इस तरह वजीर अली ने अपनी हिफाजत की। और उसके बाद वह गोरखपुर के जंगलों में छिपा रहा और कंपनी के खिलाफ लड़ने के लिए वह अपनी शक्ति बढ़ाता रहा|



Question 5.

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-

सवार के जाने के बाद कर्नल क्यों हक्का-बक्का रह गया?


Answer:

वह सवार बड़ी ही निडरता से कर्नल के पास आया और कारतूस मांग कर चला गया। जिस सवार को वह साधारण-सा सिपाही समझ रहा था और उसकी सहायता से वह वज़ीर अली को गिरफ्रतार करने का सपना देख रहा था। जाते-जाते जब उसने अपना परिचय वजीर अली के रूप में दिया तो कर्नल को उसके साहस कि वह स्वयं अपनी जान को जोखिम में डालकर अंग्रेजों के बीच आया और अंग्रेज सेना उसे पकड़ नहीं सकी| कर्नल उसके साहस को देखकर हक्का बक्का रह गया।



Question 6.

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए-

लेफ्टीनेंट को ऐसा क्यों लगा कि कंपनी के खिलाफ सारे हिंदुस्तान में एक लहर दौड़ गई है?


Answer:

लेफ्टीनेंट को कर्नल से पता चला कि वज़ीर अली के अलावा अन्य लोग भी इसी प्रकार विद्रोह करने की योजना बना रहे हैं। दक्षिण में टीपू सुल्तान और बंगाल के नवाब का भाई शमसुद्दौला भी उनके खिलाफ है। कर्नल ने लेफ़्टीनेंट को बताया कि किस तरह से विभिन्न प्रांतों के नवाबों ने अफगानिस्तान के शासक को अंग्रेजों पर हमला करने के लिए निमंत्रण दिया हुआ है। इससे पता चला कि भारत के एक बड़े हिस्से में अंग्रेजों के खिलाफ भावना भड़की हुई थी। इसलिए लेफ्टीनेंट को ऐसा लगा कि कंपनी के खिलाफ सारे हिंदुस्तान में एक लहर सी दौड़ गई है।



Question 7.

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए-

वजीर अली ने कंपनी के वकील का कत्ल क्यों किया?


Answer:

वजीर अली को बनारस पहुँचाने के बाद अंग्रेजों ने उसे तीन लाख रुपए सालाना वजीफा देना शुरु किया। बीच बीच में गवर्नर जनरल उसे कलकत्ता बुलाया करता था। इससे वजीर अली नाराज था। उसने यह शिकायत कंपनी के वकील से की तो कंपनी के वकील ने उसकी शिकायत को गंभीरता से लेने के वजाय उसे बुरा भला कहा। इससे वज़ीर अली के स्वाभिमान को गहरा धक्का लगा । दूसरा वज़ीर अली कंपनी सरकार से नफरत करता था । इन दोनों कारणों के जुड़ जाने से वज़ीर अली ने वकील का कत्ल कर दिया। यही सब बातें वजीर अली के द्वारा वकील के क़त्ल के लिए जिम्मेदार थीं|



Question 8.

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए-

सवार ने कर्नल से कारतूस कैसे हासिल किए?


Answer:

सवार स्वयं वज़ीर अली था। वह एक जाँबाज़ सिपाही था। जंगलों में धूल उड़ाता हुआ घोड़े पर सवार बिना किसी सिपाही के जाँबाज वज़ीर अली अकेला ही अंग्रेज़ी खेमे में आ पहुँचा। सवार बड़े आराम से कर्नल के पास गया। फिर उसने कर्नल से वहाँ छावनी लगाने का कारण पूछा। फिर उसने बताया कि उसे वजीर अली को गिरफ्तार करने के लिए कारतूस चाहिए। कर्नल और लेफ्टीनेंट ने समझा कि यह सवार उनके साथ मिलकर वज़ीर अली को गिरफ्तार करवाना चाहता है और इसमें वह उनकी मदद कर सकता है इसलिए उसे मिलने की आज्ञा दी गई। इसी मुलाकात के दौरान सवार ने कर्नल से कारतूसों की माँग की| कर्नल को लगा की सवार वजीर अली को पकड़ने में उनकी मदद कर सकता और इसीलिये कर्नल ने सवार को कारतूस दे दिए|



Question 9.

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए-

वज़ीर अली एक जाँबाज़ सिपाही था, कैसे? स्पष्ट कीजिए।


Answer:

वज़ीर अली सचमुच एक जाँबाज़ सिपाही था। वह एक बहुत हिम्मती और साहसी व्यक्ति था। उसे अपना लक्ष्य पाने के लिए जान की बाजी लगानी आती थी। जब उससे अवध की नवाबी ले ली गई तो उसने अंग्रेज़ों के विरुद्ध संघर्ष करना शुरू कर दिया| उस समय वजीर अली के साथ मुट्ठी भर लोग ही थे फिर भी वह अंग्रेजों को कड़ी टक्कर दे रहा था। हद तो तब हो गई जब वह अकेला जाकर कर्नल से कारतूस भी ले आया। वहाँ भी निडर होकर अंग्रेजों के कैंप में घुस गया था। उसे अपनी जान की भी परवाह नहीं थी। उसके जाँबाज़ सिपाही होने का परिचय उस घटना से मिलता है जब वह अंग्रेजों के कैंप में घुसकर कारतूस लेने में सफल हो जाता है तथा कर्नल उसे देखता रह जाता है। इससे पता चलता है कि वजीर अली एक जाँबाज सिपाही था।



Question 10.

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए-

मुट्ठीभर आदमी और ये दमखम।


Answer:

कर्नल कई सालों से अपनी पूरी फौज साथ वजीर अली का पीछा कर रहा था। उसने अनेक बार अली को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह सफल न हुआ और वजीर अली उसके हाथ नहीं आ रहा था। अली की आज़ादी अंग्रेज़ों के लिए सबसे बड़ा खतरा था, क्योंकि चंद सेनिकों के साथ भी वह अंग्रेज़ों का सिरदर्द बन गया था। इसलिए कर्नल ने कहा, ‘मुट्ठीभर आदमी और ये दमखम।‘ वह एक तरह से वजीर अली की बहादुरी से बहुत प्रभावित और उसकी प्रशंसा में उसने ऐसी बात कही|



Question 11.

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए-

गर्द तो ऐसे उड़ रही है जैसे की पूरा एक काफिला चला आ रहा हो मगर मुझे तो एक ही सवार नज़र आता है।


Answer:

यह कथन अंग्रेज़ों की फौज़ के लेफ़्टीनेंट का है। वज़ीर अली अकेला ही पूरे काफ़िले के समान था। वह तूफान की तरह शक्तिशाली और गतिशील था। उसके घोड़े की टापों से उड़ने वाली धूल ऐसा आभास देती थी मानो पूरी फौज़ चली आ रही है। सिपाही ने जब बहुत ज्यादा धूल उड़ते देखी तो उसे लगा की कोई बड़ी फौज आ रही होगी लेकिन गौर से देखने पर पता चला कि एक अकेला सवार आ रहा था। सवार का घोड़ा तेजी से टाप भर रहा था इसलिए अत्यधिक धूल उड़ा रहा था। इस वाक्य से आने वाले सवार के व्यक्तित्व की महानता की झलक मिलती है जो अकेले होते हुए भी अकेला नहीं दिखता। यह सवार वज़ीर अली था जिसका पता किसी को न चला।




Bhasha Adhyayan
Question 1.

निम्नलिखित शब्दों का एक-एक पर्याय लिखिए-

खिलाफ, पाक, उम्मीद, हासिल, कामयाब, वज़ीफा, नफरत, हमला, इंतेजार, मुमकिन


Answer:



Question 2.

निम्नलिखित मुहावरों का अपने वाकयों में प्रयोग कीजिए-

आँखों में धूल झोंकना, कूट-कूटकर भरना, काम तमाम कर देना, जान बख्श देना, हक्का-बक्का रह जाना ।


Answer:

क. आँखों में धूल झोंकना- चोर पुलिस की आँखों में धूल झोंककर भाग गया।


ख. कूट-कूटकर भरना- स्वतंत्रता सेनानियों में देशभक्ति की भावना कूट-कूटकर भरी हुई थी।


ग. काम तमाम कर देना- मौका पाते ही शिकारी ने शेर का काम तमाम कर दिया।


घ. जान बख्श देना- महात्मा अपने प्रति दुर्व्यवहार करने वालों की भी जान बख्श देते हैं।


च. हक्का-बक्का रह जाना- भरत को शेर के साथ खेलते देखकर दुष्यंत हक्का-बक्का रह गए।



Question 3.

कारक वाक्य में संज्ञा या सर्वनाम का क्रिया के साथ संबंध बताता है। निम्नलिखित वाक्यों में कारकों को रेखांकित कर उनके नाम लिखिए-

(क) जंगल की जिंदगी बड़ी खतरनाक होती है।

(ख) कंपनी के खिलाफ सारे हिंदुस्तान में एक लहर दौड़ गई।

(ग) वज़ीर कोउसके पद से हटा दिया गया ।

(घ) फौज के लिए कारतूस की आवश्सकता थी ।

(ड-) सिपाही घोड़े पर सवार था ।


Answer:

(क) संबंध कारक


(ख) संबंध कारक, अधिकरण कारक


(ग) कर्म कारक, संबंध कारक, अपादान कारक


(घ) संप्रदान कारक, संबंध कारक


(ड-) अधिकरण कारक



Question 4.

क्रिया का लिंग और वचन सामान्यतः कर्ता और कर्म के लिंग और वचन के अनुसार निर्धारित होता है। वाक्य में कर्ता और कर्म के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार जब क्रिया के लिंग, वचन आदि में परिवर्तन होता है तो उसे अन्विति कहते हैं। क्रिया के लिंग, वचन में परिवर्तन तभी होता है जब कर्ता या कर्म परसर्ग रहित हों;

जैसे-सवार कारतूस माँग रहा था। (कर्ता के कारण)

सवार ने कारतूस माँगे। (कर्म के कारण)

कर्नल ने वज़ीर अली को नहीं पहचाना। (यहाँ क्रिया कर्ता और कर्म किसी के भी कारण प्रभावित नहीं है)

अतः कर्ता और कर्म के परसर्ग सहित होने पर क्रिया कर्ता और कर्म में से किसी के भी लिंग और वचन से प्रभावित नहीं होती और वह एकवचन पुल्लिंग में ही प्रयुक्त होती है। नीचे दिए गए वाक्यों में ‘ने’ लगाकर उन्हें दुबारा लिखिए-

(क) घोड़ा पानी पी रहा था।

(ख) बच्चे दशहरे का मेला देखने गए।

(ग) रॉबिनहुड गरीबों की मदद करता था ।

(घ) देशभर के लोग उसकी प्रशंसा कर रहे थे|


Answer:

(क) घोड़े ने पानी पीना जारी रखा।


(ख) बच्चों ने दशहरे का मेला देखने के लिए प्रस्थान किया|


(ग) रॉबिनहुड ने गरीबों की मदद की।


(घ) देशभर के लोगों ने उसकी प्रशंसा की।



Question 5.

निम्नलिखित वाक्यों में उचित विराम-चिह्न लगाइए

(क) कर्नल ने कहा सिपाहियो इस पर नज़र रखो ये किस तरफ जा रहा है।

(ख) सवार ने पूछा आपने इस मकाम पर क्यों खेमा डाला है इतने लावलश्कर की क्या ज़रूरत है।

(ग) खेमे के अंदर दो व्यक्ति बैठे बातें कर रहे थे चाँदनी छिटकी हुई थी और बाहर सिपाही पहरा दे रहे थे एक व्यक्ति कह रहा था दुश्मन कभी भी हमला कर सकता है।


Answer:

(क) कर्नल ने कहा-“सिपाहियो! इस पर नज़र रखो, ये किस तरफ जा रहा है?”


(ख) सवार ने पूछा-“आपने इस मकाम पर क्यों खेमा डोला है? इतने लावलश्कर की क्या जरूरत है?”


(ग) खेमे के अंदर दो व्यक्ति बैठे बाते कर रहे थे। चाँदनी छिटकी हुई थी और बाहर सिपाही पहरा दे रहे थे। एक व्यक्ति कह रहा था-“दुश्मन कभी भी हमला कर सकता है।”


PDF FILE TO YOUR EMAIL IMMEDIATELY PURCHASE NOTES & PAPER SOLUTION. @ Rs. 50/- each (GST extra)

SUBJECTS

HINDI ENTIRE PAPER SOLUTION

MARATHI PAPER SOLUTION

SSC MATHS I PAPER SOLUTION

SSC MATHS II PAPER SOLUTION

SSC SCIENCE I PAPER SOLUTION

SSC SCIENCE II PAPER SOLUTION

SSC ENGLISH PAPER SOLUTION

SSC & HSC ENGLISH WRITING SKILL

HSC ACCOUNTS NOTES

HSC OCM NOTES

HSC ECONOMICS NOTES

HSC SECRETARIAL PRACTICE NOTES

2019 Board Paper Solution

HSC ENGLISH SET A 2019 21st February, 2019

HSC ENGLISH SET B 2019 21st February, 2019

HSC ENGLISH SET C 2019 21st February, 2019

HSC ENGLISH SET D 2019 21st February, 2019

SECRETARIAL PRACTICE (S.P) 2019 25th February, 2019

HSC XII PHYSICS 2019 25th February, 2019

CHEMISTRY XII HSC SOLUTION 27th, February, 2019

OCM PAPER SOLUTION 2019 27th, February, 2019

HSC MATHS PAPER SOLUTION COMMERCE, 2nd March, 2019

HSC MATHS PAPER SOLUTION SCIENCE 2nd, March, 2019

SSC ENGLISH STD 10 5TH MARCH, 2019.

HSC XII ACCOUNTS 2019 6th March, 2019

HSC XII BIOLOGY 2019 6TH March, 2019

HSC XII ECONOMICS 9Th March 2019

SSC Maths I March 2019 Solution 10th Standard11th, March, 2019

SSC MATHS II MARCH 2019 SOLUTION 10TH STD.13th March, 2019

SSC SCIENCE I MARCH 2019 SOLUTION 10TH STD. 15th March, 2019.

SSC SCIENCE II MARCH 2019 SOLUTION 10TH STD. 18th March, 2019.

SSC SOCIAL SCIENCE I MARCH 2019 SOLUTION20th March, 2019

SSC SOCIAL SCIENCE II MARCH 2019 SOLUTION, 22nd March, 2019

XII CBSE - BOARD - MARCH - 2019 ENGLISH - QP + SOLUTIONS, 2nd March, 2019

HSC Maharashtra Board Papers 2020

(Std 12th English Medium)

HSC ECONOMICS MARCH 2020

HSC OCM MARCH 2020

HSC ACCOUNTS MARCH 2020

HSC S.P. MARCH 2020

HSC ENGLISH MARCH 2020

HSC HINDI MARCH 2020

HSC MARATHI MARCH 2020

HSC MATHS MARCH 2020


SSC Maharashtra Board Papers 2020

(Std 10th English Medium)

English MARCH 2020

HindI MARCH 2020

Hindi (Composite) MARCH 2020

Marathi MARCH 2020

Mathematics (Paper 1) MARCH 2020

Mathematics (Paper 2) MARCH 2020

Sanskrit MARCH 2020

Sanskrit (Composite) MARCH 2020

Science (Paper 1) MARCH 2020

Science (Paper 2)

Geography Model Set 1 2020-2021


MUST REMEMBER THINGS on the day of Exam

Are you prepared? for English Grammar in Board Exam.

Paper Presentation In Board Exam

How to Score Good Marks in SSC Board Exams

Tips To Score More Than 90% Marks In 12th Board Exam

How to write English exams?

How to prepare for board exam when less time is left

How to memorise what you learn for board exam

No. 1 Simple Hack, you can try out, in preparing for Board Exam

How to Study for CBSE Class 10 Board Exams Subject Wise Tips?

JEE Main 2020 Registration Process – Exam Pattern & Important Dates


NEET UG 2020 Registration Process Exam Pattern & Important Dates

How can One Prepare for two Competitive Exams at the same time?

8 Proven Tips to Handle Anxiety before Exams!

BUY FROM PLAY STORE

DOWNLOAD OUR APP

HOW TO PURCHASE OUR NOTES?

S.P. Important Questions For Board Exam 2022

O.C.M. Important Questions for Board Exam. 2022

Economics Important Questions for Board Exam 2022

Chemistry Important Question Bank for board exam 2022

Physics – Section I- Important Question Bank for Maharashtra Board HSC Examination

Physics – Section II – Science- Important Question Bank for Maharashtra Board HSC 2022 Examination

Important-formula



THANKS